Chintpurni, Vikas –श्रावण अष्टमी मेले के प्रथम दिन प्रदेश की प्रथम महिला एवं देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने चिंतपूर्णी मंदिर में हवन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे।
मंदिर प्रशासन की ओर से कमलेश ठाकुर को माता रानी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रावण अष्टमी मेले के आरंभिक दिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रदान किया गया।श्रावण अष्टमी मेला चिंतपूर्णी मंदिर में प्रति वर्ष बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ आयोजित होता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और मां चिंतपूर्णी के दरबार में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के प्रबंध को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहता है।
