संजीव महाजन,नूरपुर:ज्वाली विधानसभा के नगरोटा सूरियां मे शुरू होने वाले 11से 17 मई तक श्री भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस उपलक्ष्य में श्रद्धा और आस्था रखने वाले नारी शक्ति भक्त कीर्तन मंडली की ओर स्व बड़ी धूमधाम के साथ सुबह इलाके में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राधे-राधे कृष्णा के गुणगान से कलश यात्रा दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति मय दिखा। राधे-राधे, कृष्णा की गूंज से स्थानीय शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
एक सप्ताह तक आयोजित इस कार्यक्रम में बाल रूप में भगवान स्वरुप में झांकियां भी निकाली जाएगी। 11मई से 17 मई तक धाम वृंदावन वन के कथा वाचक आचार्य महेश प्रसाद सेमवाल कथा वाचन रोज दो बजे से पांच बजे तक करेंगे। 17 मई को भंडारा होगा। इस मौके पर विशेष रूप में स्थानीय शिव भोले मंदिर के महंत सुखविंद्र भारती भी कलश यात्रा में शरीक हुए।
