नाहन : देवेन्दर कुमार – सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस लाइन में नशा निवारण को लेकर एक अहम् बैठक का आयोजन किया गया। नशा निवारण समितियों के सदस्यों की इस बैठक की अध्यक्षता एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा द्वारा की गयी। बैठक में नशा निवारण जैसे ज्वलन्त विषय पर चर्चा की गयी साथ ही नशा निवारण को लेकर सभी के सहयोग से उठाने वाले कदमो पर भी विचार विर्मश किया गया।
मीडिया से बात करते हुए एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया की हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा निवारण को लेकर अनेकों कदम उठाये जा रहे है। इसी कड़ी में इस नशा निवारण समितियों के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मीणा ने कहा की नशे की रोकथाम के लिए आज विभागों की नहीं अपितु जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है। एसपी ने कहा की नशे से जुडी किसी भी प्रकार की सुचना को किसी भी समय पुलिस के साथ साझा किया जा सकता है टीएएकेआई नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
