नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज जमा दो के परीक्षा परिणाम जारी किए है, ओवरआल
मेरिट में सिरमौर के सराहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की वृंदा ठाकुर 98.4 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही है।
सराहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहा की छात्रा है वृंदा
सरकारी स्कूल की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश भर में उपलब्धि का डंका बजाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान वृंदा ठाकुर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से स्कूल के कॉमर्स टीचर संजय व अपने पिता को दिया है साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल के पूरे स्टाफ का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। वृंदा ने कहा कि स्कूल के पढ़ाई के अलावा वह घर जाकर 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी और जो स्कूल में शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता था उसी की रिवीजन किया करती थी। उन्होंने कहा कि उनका सपना CA बनना है और अभी CUET ( कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के लिए आवेदन किया है जिसके लिए वह खूब मेहनत कर रही है। स्कूल के दूसरे छात्रों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में जो भी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है, सिर्फ उस पर गहनता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जमा 2 का परीक्षा परिणाम स्कूल के लिए उपलब्धि भरा रहा है कॉमर्स की छात्रा वृंदा ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल के साथ-साथ पूरे जिला को गौरवान्वित किया है उन्होंने स्कूल की छात्रा वृंदा ठाकुर व उनके माता-पिता को बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा की कॉमर्स संकाय को पढ़ाने वाले शिक्षकों का इसमें अहम रोल रहा है।
