संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12 वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया हैं। इस परीक्षा परिणाम ने बेटियों का दबदबा देखने को मिला हैं। वहीं बात हर राजधानी शिमला के राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की कि जाए तो स्कूल की 7 छात्राओं ने तीनों संकायों में टॉप 10 में अपना स्थान पक्का किया हैं जिसमें पांच लड़कियां आर्ट्स जबकि दो वाणिज्य स्ट्रीम की हैं।
पोर्टमोर स्कूल की नुपुर कायस्थ ने कला संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया हैं। टॉप टेन सूची में शामिल हुई लड़कियों ने बताया कि कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता हैं। प्रदेश भर में अव्वल आने पर बेटियों ने इसका श्रेय अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया हैं।
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल राखी पंडित ने बताया कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे निजी स्कूलों से भी बेहतर परिणाम दे रहे हैं। स्कूल का प्रदर्शन पिछले वर्षों में भी अच्छा रहा है और इस वर्ष भी बेटियों ने स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया हैं।
