बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एसआईयू टीम बिलासपुर में दो युवकों को घागस में चिट्टा सहित पकड़ा है। पुलिस की ओर से इन दोनों युवकों के कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम बिलासपुर की ओर से घागस में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार आई। जिसे पुलिस की ओर से चैकिंग के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। वहीं, पुलिस टीम को देखकर यह युवक अचानक घबरा गए। जिसके चलते संदेह के आधार पर जब पुलिस की ओर से इन युवकों की चैकिंग ली गई। वहीं, कार को भी चैक किया गया तो चिट्टा बरामद हुआ। जिसके चलते पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
