बीबीएन :जगत सिंह – नालागढ़ में पहले भी कई पति प्रधानों पर पंचायतों में दखलअंदाजी के मामले सामने आते रहे हैं और सरकार ने भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अगर पत्नी प्रधान है तो पति उस पंचायत में किसी भी प्रकार का दखल अंदाज नहीं कर सकता और अगर कोई पति एसा करता पाया गया, तो प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद भी ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला नवा ग्राम पंचायत का है, जहां पर एक पंच ने ही अपनी पूरी पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बीडीओ को शिकायत लिखकर पंचायत प्रधान सचिव व पत्नी वार्ड पंच पति के खिलाफ दी है और मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
पंच पत्नी की जगह पति लेते हैं पंचायत की बैठकों में हिस्सा
शिकायतकर्ता पंच ने कहा है कि नवाग्राम में पत्नी पंच है और पति पंचायत की बैठकों में हिस्सा ही नहीं लेते बल्कि पंचायत के विकास कार्यों कों लेकर किए गए प्रस्तावों पर भी हस्ताक्षर करते हैं । पंच पत्नियों की जगह पति पंचायत की बैठकों में हिस्सा लेकर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में अपनी दखलअंदाजी करते हैं , जो कि गलत है और कुछ वार्ड पंचों के साथ बदले की भावना से काम किए जा रहे हैं और उनके वार्डों में विकास कार्य ना के बराबर करवाए जा रहें हैं , वहां पर अगर वार्ड पंच अपने वार्ड में काम करवाने को लेकर बात करें तो उसे प्रधान और सचिव धमकाते हैं । पीड़ित वार्ड पंच द्वारा बीडीओ नालागढ़ को शिकायत की गई है और शिकायत के माध्यम से आरोपी वार्ड पंच सचिव और पंच पत्नी और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
सिरे से नकारे आरोप, रखा अपना पक्ष
इस बारे में आरोपी पंच पत्नी के पति कुलवंत सिंह से जब बात की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है । उन्होंने कहा है कि मेरी पत्नी का काम पत्नी करती है और जो मेरा काम है वह खुद करते हैं और जब उनकी पत्नी के पास कोई पंचायत जाने के लिए साधन नहीं होता तो मैं कभी कबार उन्हें छोड़ने चले जाता हूं ।
मामले की पूरी जांच करवाई जा रही
इस बारे में ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर गौरव धीमान ने कहा है कि नवाग्राम पंचायत के एक वार्ड पंच द्वारा उनके पास शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और एक कमेटी का गठन करके मामले की पूरी जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
