बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर में एक व्यक्ति से 41 ग्राम अफीम बरामद करने का मामला सामने आया है। जहां एसआईयू टीम प्रभारी नरेन्द्र कौंडल की अगवाई में 41 ग्राम अफीम पकड़ी गई। एसआईयू टीम नरेन्द्र कौंडल, प्रवीण कुमारी, राजेश कुमार ,राकेश कुमार व सुनील कुमार गश्त करते हुए विनायक घाट पहुंचे, जहां मंजोत रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया।
व्यक्ति ने पुलिस को देखकर रास्ते के किनारे पर एक लिफाफा फैंक दिया और भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे वहीं पकड़ लिया। पुलिस ने लिफाफे को चेक किया तो उससे अफीम बरामद हुई। जब इसका वजन किया गया तो 41 ग्राम अफीम पाई गई। आरोपी की पहचान गोपाल दास निवासी बाल पलांगरी स्योहला के रूप मे हुई है। वहीं नमहोल चौकी के द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि थाना बरमाणा के अंतर्गत धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
