बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- बिलासपुर की एसआईयू
टीम ने 112 ग्राम चरस के साथ एक महिला और तीन व्यक्तियों की पकड़ा है। एसआईयू
टीम ने प्रभारी नरेंद्र कौंडल की अगवाई में राजेश ठाकुर ,मनीष ठाकुर सुनील कुमार परवीन कुमारी ने एनएच चण्डीगढ़ मनाली सड़क मार्ग पर कलर के पास नाका बंदी की हुई थी और गाड़ियों को चेक किया जा रहा था, तो उसी दौरान मनाली की ओर से एक दिल्ली नम्बर गाड़ी आई , जिसे चेकिंग के लिए रोका गया । चालक ने जैसे ही गाड़ी को रोका तो वह घबरा गया। गाड़ी में 3 व्यक्ति 1 महिला सवार थी। जब पुलिस ने गाड़ी को चेक किया, तो एक लिफाफा गाड़ी से बरामद हुआ । जब उसे खोला गया तो उससे चरस बरामद की गई ।लिफाफे का जब वजन किया गया, तो उसमें 112 ग्राम चरस बरामद हुई । ये सभी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे है और सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है ।
