नाहन/देवेन्द्र कुमार- सीमावर्ती जिला सिरमौर में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करने में ड्रोन कैमरे पुलिस के लिए मददगार साबित हुए है । कैमरों की मदद से पुलिस खनन माफियाओं तक आसानी से पहुंच रही है।
खन्नन माफिया के खिलाफ कार्रवाई से मचा हड़कंप
तीन राज्यों से सटे सिरमौर जिला में अवैध खनन के खिलाफ सिरमौर जिला पुलिस ने खनन महकमे के साथ मिलकर एक विशेष अभियान चलाया है। खास बात यह है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है। जिससे बड़े माइनिंग क्षेत्र में नजर रखने पर कामयाबी मिल रही है। पुलिस में ड्रोन कैमरे के जरिए कुछ ऐसे इलाके सर्च किए हैं ,जहां अवैध तरीके से रेता बजरी का भंडारण किया जा रहा । जिसके बाद पुलिस ने दो एफआईआर भी दर्ज की है।
करीब 3 लाख 50 हजार जुर्माना वसुला
सिरमौर पुलिस कप्तान द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जीरो टॉलरेंस नीति माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अकेले पुरुवाला थाने में 1 सप्ताह के भीतर 23 चालान किए गए। करीब 3 लाख 50 हजार जुर्माना द्वारा वसूला गया है। जिला के पोंटा साहिब,पुरुवाला, माजरा ,कालाअम्ब क्षेत्रों में पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है।
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा की सीमा से सटे सिरमौर जिला के कई इलाकों में अवैध तरीके से माइनिंग की जाती है। जिससे यह प्रदेश के राजस्व को भी बड़ा नुकसान पहुंचता है। इस विशेष अभियान के जरिय पुलिस अवैध माइनिंग पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।
