सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले क्षेत्र वासी तब से परेशान है जब से यहां फोरलेन निर्माण का कार्य आरम्भ हुआ। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि तब से जो उनके पैदल चलने का रास्ता था वह फोरलेन निर्माण के चलते खत्म हो गया। जिसके चलते उन्हें अपने घर जाने के लिए राष्टीय उच्च मार्ग से हो कर गुजरना पड़ता है। छोटे बच्चों ने अगर स्कूल जाना होता है तो उनके साथ किसी बड़े को जाना पड़ता है।
बजुर्गों ने तो अपने घरों से निकलना ही छोड़ दिया। हालांकि डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने क्षेत्र वासियो को आश्वसन दिया कि एक माह के अंदर यह मार्ग बन कर तैयार हो जाएगा। जिस से वाहनों और पैदल चलने वालों को कोई परेशानी नहीं आएगी।इसको लेकर शुक्रवार को कार्यकारी मेयर द्वारा इस कार्य का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
गौरतलब है कि लोग मांग कर रहे थे की उनके पैदल चलने का रास्ता फिर से बनाया जाए। वार्ड नंबर 14 के पार्षद एवं डिप्टी मेयर ने बताया कि इसका काम आरम्भ हो गया है। इस कार्य में बेहद पेचीदिगियां आई लेकिन सभी त्रुटियों को प्रशासन से मिल कर दूर किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन से ज़मीन की मांग की तब जा कर अब यह कार्य सिरे चढ़ने वाला है। राजीव कौड़ा ने बताया कि किसी को भी किसी तरह की दिक्क्त परेशानी न हो और पैदल चलने वाला यह मार्ग बजुर्गों और बच्चों के लिए सुरक्षित हो इस के लिए कार्य का आज निरीक्षण किया गया है और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है।
