सोलन/योगेश शर्मा: वर्ष 2024 तक हिमाचल प्रदेश को टी.बी. मुक्त किया जाएगा। टी.बी. मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान के तहत जिला सोलन में निक्षय मित्रा बनाए जाएंगे। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि ज़िला सोलन में लगभग एक लाख व्यक्तियों की स्वास्थ्य टीमों द्वारा टी.बी. के लक्षणों की घर-घर जाकर जांच की गई है।
इसके अतिरिक्त इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए इस मुहिम में निक्षय मित्रा का पहलु जोड़ा गया है। इसमें सभी सामाजिक संस्थाएं, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रधान, नगर निगम के अधिकारीगण व पार्षद, उद्योग इत्यादि के प्रतिनिधियों को जोड़ा गया है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह निक्षय मित्रा बनकर टी.बी. मरीजों के सहायक बने।
उपायुक्त कहा कि निक्ष्य मित्रा द्वारा दी जाने वाली सहायता टी.बी. मरीजों को पोषण प्रदान करने या रोज़गार मुहैया करवाने के रूप में हो सकती है। इस संदर्भ में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. अजय सिंह या खण्ड स्तर पर नियुक्त चिकित्सा अधिकारी बीएमओ अर्की, चंडी, धर्मपुर, नालागढ़, सायरी को भी संपर्क किया जा सकता है।
