सचिन शर्मा,मनाली: प्रदेश में दो दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ हैं। प्रदेश में बर्फ़बारी ओर बारिश का दौर अभी भी जारी हैं। मनाली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी हो रही हैं। मनाली शहर में सीजन की यह दूसरी बर्फ़बारी हुई हैं।
बर्फबारी होने से घाटी में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। बर्फ़बारी के चलते अटल-टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद पड़ी हैं। घाटी में हुई ताज़ा बर्फ़बारी के बाद समूची घाटी ने बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली हैं।
