नाहन : देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। इलाके में देर रात भर बर्फ़बारी का क्रम शुरू हुआ था। हरिपुरधार व आस पास के इलाकों में आधा फ़ीट से अधिक हो चुका है।
ऊपरी इलाकों की सभी सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध
बर्फ़बारी के बाद सबसे ज्यादा असर यहां यातायात पर पड़ा है सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हो चुकी है। जिससे लोगों को आवाजाही में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली हरिपुरधार नाहन सड़क, हरिपुरधार सोलन सड़क ,हरिपुरधार कुपवी सड़क मुख्य रूप से यातायात के लिए अवरुद्ध है।
आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बताया कि हरिपुरधार क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण एचआरटीसी के 7 रूट सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। जहां बर्फबारी के चलते अब बसें नहीं चल पा रही है । वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि लोग जबरन एचआरटीसी के चालकों परिचालकों पर बस चलाने का दवाब ना बनाएं क्योंकि बर्फबारी के बाद सड़कों पर बसें स्किड हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
जिला के तापमान में भारी गिरावट
इलाके में सीजन की यह तीसरी बर्फबारी है । हालांकि अभी तक किसानों और बागवानों उम्मीद के मुताबिक बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। किसानों को अच्छी फसलों के उत्पादन के लिए अभी और बारिश और बर्फबारी की जरूरत है । वही सिरमौर जिला की सबसे ऊपरी चोटी शिरगुल स्थली चूड़धार में भारी हिमपात की खबर है। ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाका भी ठंड की चपेट में है और तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हो रही है।
