अनिल कुमाए,किन्नौर: प्रदेश में इस बार मई माह में भी बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही हैं। तो वहीं जनजातीय ज़िला किन्नौर के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों मे बर्फबारी का दौर शुरू हो गया हैं। ज़िला में सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था ऐसे में तापमान ठंडा होने लगा ओर लिहाजा बिगड़ते मौसम के मिजाज ने ज़िला के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों मे बारिश की बूंदे बरसाना शुरू कर दिया हैं ।
किन्नौर ज़िला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद बागवानों के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते नदी नालों मे बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। प्रशासन की तरफ से ज़िला में 8 मई तक भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया हैं,जिसमें पर्यटकों समेत ज़िला के लोगों को ऐतिहायत बरतने की सलाह भी दी गई है ताकि बारिश और बर्फबारी के दौरान किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
किन्नौर ज़िला में हो रही बारिश के चलते निचले पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का व चट्टानों के गिरने का भी ख़तरा बना हुआ हैं। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान शून्य के नीचे चला गया हैं और पहाड़ों पर गलेशियर गिरने का खतरा बना हुआ हैं। वहीं बर्फबारी व बारिश के बाद ज़िला में प्राकृतिक जलस्त्रोत के खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में बारिश बर्फबारी को लोग अमृत के रूप ने भी देख रहें हैं।
