नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस सेवादल संस्थापक नारायण सुब्बराव हार्डिकर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवा दल ने स्वच्छ हिमाचल हरा-भरा हिमाचल अभियान की शुरुआत कीजो आगामी 3 महीने तक चलेगा। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए हिमाचल के दो वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
सेवादल कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा ऐतिहासिक, काली स्थान मंदिर के इर्द-गिर्द सफाई अभियान चलाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जयंती पर स्वच्छ हिमाचल हरा भरा हिमाचल अभियान की शुरुआत कांग्रेस सेवा दल द्वारा की जा रही है । यह अभियान 3 माह तक चलता रहेगा और इस दौरान धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई हुई कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना हरित हिमाचल का है और उसे साकार करने के लिए हर संभव कोशिश आने वाले समय में की जाएगी । वहीं सेवादल प्रमुख ने यह भी कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम भी करेगा।
जम्मू कश्मीर में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर सेवादल की अहम भूमिका है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में मिली जीत से यह साफ हो गया है कि लोग मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से खुश है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया जा रहा है जिन्हें हिंदुस्तान हमेशा याद रखेगा । सोलंकी ने भी कहा कि कांग्रेस सरकार वीर जवानों के परिवार जनों के साथ खड़ी है और आने वाले समय में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
