राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश में चल रहे एसीसी ओर अंबुजा सीमेंट प्लांट को अडानी ग्रुप की ओर से बंद कर दिया गया हैं। अब यह मुद्दा हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ हैं। यही वजह भी हैं कि इसके चलते हिमाचल में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई हैं। अचानक से इन सीमेंट प्लांट्स के बंद होने से प्रदेश में बनी कांग्रेस के सरकार के सामने एक बड़ी चुनौति सामने खड़ी हो गई, लेकिन कांग्रेस यह दावा कर रही हैं कि बातचीत के माध्यम से इस पूरे मसले को सुलझा लिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीमेंट के बंद पड़े प्लांटों को अडानी ग्रुप के साथ बातचीत के जरिए हल किए जाने का दावा किया। उन्होंने इस दौरान कहा की अडानी ग्रुप के हिमाचल प्रदेश में कई गोदाम है उन गोदामों को हिमाचल सरकार कई प्रकार की राहत प्रदान कर रही हैं। अब जल्द ही अडानी के गोदामों को प्रदान की जाने वाली राहत भी बंद कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही उन्होंने सीमेंट कंपनियों को सीमेंट के बढ़े हुए दामों को कम करने के लिए कहा था, जिस कारण सीमेंट कंपनियों ने अपने प्लांट को ही चलाना बंद कर दिया। आनन-फानन में एक आदेश जारी कर अडानी ग्रुप ने अपने दोनों सीमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार इस पूरे मामले को बातचीत के जरिए हल करने में लगी हुई हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नहीं कोई गुटबाजी
कांग्रेस में मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा और कैसे होगा इस पर जवाब देते हुए विजय डोगरा ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं। अगर कांग्रेस में गुटबाजी होती तो कांग्रेस सत्ता में काबिज नहीं होती। वहीं उन्होंने घोषणा पत्र में दी गईं गारंटियों को कैबिनेट की पहली मीटिंग के दौरान ही लोगों को समर्पित किए जाने की बात कही हैं।
