संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश में इस बार सर्दियों का आगाज़ आम वर्षों के मुकाबले जल्दी हुआ हैं। अक्टूबर माह में ही प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम के खराब रहने की संभावना हैं। प्रदेश के अंदर आगामी 22 और 23 अक्टूबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके चलते प्रदेश के अंदर बरसात और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई हैं। ऐसे में खराब मौसम 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के दौरान भी खलल डाल सकता हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगमी 22 और 23 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में फिर से सक्रिय हो सकता है जिसके चलते प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं। वही 22 अक्टूबर को धर्मशाला के मैदान में न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच होना है और खराब मौसम इस मैच का मजा भी खराब कर सकता हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान शाम और रात के समय बारिश होने की संभावना हैं। 22 अक्टूबर को शाम के वक्त 40 फ़ीसदी बारिश की उम्मीद हैं,ऐसे में कुछ देर के लिए हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है हालांकि ज्यादा देर तक बारिश होने जैसी कोई बात नहीं हैं।।
वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में पहले ही भारी गिरावट दर्ज की जा रही हैं। जिला लाहौल स्पीति के केलांग में तापमान शून्य से नीचे माइनस दो डिग्री पर पहुंच गया हैं। इसके अलावा लगभग 19 वर्षों के रिकॉर्ड टूटा हैं और जिला शिमला में भी अक्टूबर महीने में बर्फबारी दर्ज की गई हैं।
2004 के बाद 2023 में शिमला में अक्टूबर माह में हुई बर्फबारी
साल 2004 के बाद जिला शिमला अक्टूबर माह में बर्फबारी दर्ज की गई हैं। नारकंडा जैसे स्थानों पर बर्फबारी हुई हैं। आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 27 तारीख के बाद एक बार फिर पश्चिमी विकसित की सक्रिय होने की संभावना प्रदेश में जताई गई हैं।
