सिरमौर : देवेंद्र कुमार (TSN) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाया जा रहा है । सिरमौर जिला में कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक कर मोटे अनाज का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सिरमौर जिला में मौजूदा समय में करीब 383 हेक्टेयर भूमि पर मोटा अनाज उगाया जा रहा है । जिला कृषि उप निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोगों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और विभाग का लक्ष्य है कि इस उत्पादन को दोगुना बढ़ाए जा सके । उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में इस बार करीब 60 क्विंटल मोटे अनाज का बीज उपादान पर जिला के किसानों को उपलब्ध करवाया गया जिसका मुख्य मकसद मोटे अनाज को बढ़ावा देना है। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि मोटा अनाज कई गुणों से भरपूर रहता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है । ऐसे में मोटे अनाज के उत्पादन की तरफ जाना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज मिट्टी की गुणवत्ता पर बना कर रखता है। उन्होंने कहा कि इस मर्तबा प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा भी मोटे अनाज की खरीद प्रदेश के किसानों से की जा रही है। सिरमौर जिला में मौजूदा समय मे जिला मे कोदा, कंगनी, बघबीट, चौलाई आदि मोटे अनाज का उत्पादन होता है,हालांकि पिछले कुछ वर्षों से किसके उत्पादन में कम दर्ज हो रही है।
