शिमला/कमल भरद्वाज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी पड्डल मैदान में आयोजित रैली में भले ही नही आ पाए, बावजूद भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि खराब मौसम के कारण पीएम मंडी नहीं आ पाए, पर उन्होंने रैली को वर्चुअल मध्यम से संबोधित किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली के अंतिम समय तक जोश से नारेबाजी की और भारी बारिश के बावजूद किसी भी व्यक्ति ने सभा स्थल नहीं छोड़ा। सभी कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को छाता बनाकर रैली में पीएम मोदी का भाषण सुना।
मंडी के पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा युवा एकात्रिक हुआ, इस बात मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन उत्तम कार्य कर रहा है और मैं भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संख्या का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ढेरो शुभकामनाएं देता हूं। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन में साफ झलक रहा था, उनको हिमाचल से किया लगाव है।
