मंडी/परी शर्मा: मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही खराब मौसम के कारण नहीं पहुंच पाए हों लेकिन युवा मोर्चा की कड़ी मेहनत के लिए यह एतिहासिक रैली याद रखी जायेगी। जहां पूरी मंडी को भगवामय बनाने में युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता ने अपना शत प्रतिशत दिया । वहीं सोशल मीडिया ने भी इस रैली को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मैडी नरयाल ने मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
मैडी नरयाल ने कहा कि #HPYouthWithModi ट्रेंड नंबर वन पर रहा और चार घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने ट्वीट का रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अयोजित विजय संकल्प रैली को अपार सफलता मिली है। आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का रास्ता प्रशस्त कर गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया को और अधिक धारदार करेगा और संगठन में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करेगा।
