सोलन / योगेश शर्मा-हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के एक बड़े निजी अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने अस्पताल में ही डॉक्टर पर अश्लील वीडियो बनाने का अरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें आरोपी के फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स ने पुलिस को शिकायत दी कि जब वह शनिवार शाम अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंची तो उस समय उसे मेडिसन का एक छात्र मिला, वह उसके साथ ड्यूटी रूम तक गया। वहीं जब वह वार्ड में जाने से पहले अपनी ड्रेस बदलने लगी तो उस समय छात्र ने उसकी वीडियो बना दी। जैसे ही उसे इसकी भनक लगी तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है, उन्होंने बातया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन को कब्जे में लेने के बाद उसे जुन्गा जांच के लिए भेज दिया है।
