सोलन / योगेश शर्मा-कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर जेपला गांव के समीप एक पेट्रोल पंप की बिल्डिंग धराशाई हो गई। इससे पंप मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। घटना रविवार देर शाम करीब 4-5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप में कार्यरत लोगों के बारे में जानकारी ली। गनीमत रही कि जिस दौरान घटना घटित हुई उस दौरान कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। जिससे सभी लोग सुरक्षित है और किसी भी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।
मिट्टी धसने से पेश आया हादसा,लगातार बारिश होने से बैठ रही थी जगह
मिली जानकारी के अनुसार यह पेट्रोल पंप कर्मचंद निवासी गांव जेपला डाकघर बढ़लग का है। बीते दिनों से पंप में लगातार दरारे आ रही थी। जिसके बाद से यहां पर किसी भी वाहन में पेट्रोल आदि नहीं डाला जा रहा था और बिल्डिंग को भी खाली कर दिया था।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आए भूकंप के बाद यहां पर जमीन में दरारें आ गई थी और यह जमीन धंसना शुरू हो गई। वहीं पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण आरसीसी डंगे लगाकर में भी पानी जाना शुरू हो गया। जिससे मिट्टी ने अपनी जगह छोड़ दी और रविवार को शाम 04:00 बजे धराशाई हो गया। पेट्रोल पंप ने करीब ढेड माह पहले ही शुरू हुआ था। जो बेमौसमी बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं इंडियन ऑयल के टैंक मिट्टी धसने से जमीन से ऊपर निकल गए। वहीं अभी लगातार मिट्टी धसती जा रही है।
