सोलन : योगेश शर्मा – जिला में नशे के खिलाफ सोलन पुलिस अभियान चलाए हुए हैं, लगातार सोलन पुलिस इसको लेकर पेट्रोलिंग भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास कर रही है । एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सोलन पुलिस जाल बिछाकर कार्य कर रही है, पिछले सप्ताह जिला में 11 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किए है ।
एएसपी योगेश रोलटा ने कहा कि समय समय पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं । वहीं शिक्षा हब होने के साथ-साथ यहां पर नशा तस्कर युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाने का कार्य कर रहे हैं ।ऐसे में कॉलेज यूनिवर्सिटी के पास जो खोखे और चाय की दुकानें चल रही है,उनकी भी लगातार पुलिस जांच करती रहती है । उन्होंने कहा कि पुलिस नशे को लेकर समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित कर रही है।योगेश रोलटा ने कहा कि सोलन शहर में निरंतर नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से कई युवा अपना भविष्य खराब कर चुके है,उनका कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की भी की जा रही है । जल्द ही जिला सोलन से नशे के कारोबार को खत्म कर दिया जाएगा।
