सोलन/योगेश शर्मा: प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की सोलन में स्थित प्रॉपर्टी अनीस विला के साथ कुछ लोगों ने गैर कानूनी तरीके से तोड़फोड़ की है। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजेश त्रिपाठी निवासी अनीस विला फोरैस्ट रोड़ सोलन ने पुलिस को शिकायत दी है कि यह अहमद सलमान रश्दी की प्रॉपर्टी जो कि अनीस विला, फोरैस्ट रोड़ सोलन की देखभाल करता है।
23 नवम्बर को दिन के समय करीब 01.00 बजे इस प्रोपर्टी पर वे रानी शंकर दास व उनके सपुत्र अनिरूध शंकरदास जो कि अहमद सलमान रश्दी के पारिवारिक मित्र है, उनके साथ उपरोक्त प्रॉप्रटी में मौजूद थे तो गोविन्द राम अपने पुत्र के साथ व अन्य कुछ लोगों के साथ उपरोक्त प्रॉपर्टी में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किया। इस दौरान दो दरवाजों के ताले, कमरे की चिटकनी व शीशा गोविन्द राम ने बड़े हथौड़े से तोड़े। जब गैर-कानूनी काम करने से इन्हें रोकने की कोशिश की गई तो गोविन्द राम व उसके पुत्र व अन्य लोगों ने इसे धमकाया व गालियां दी वहीं जान से मारने की धमकियां दी।
पुलिस ने की जांच शुरू
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति की शिकायत पर अनीस विला जो कि प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की प्रॉपर्टी पर है, वहां कुछ लोगो ने गैर कानूनी तरीके से तोड़फोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
