राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-पर्यटन नगरी धर्मशाला के ट्रैकिंग स्थल इंद्रहार पास ट्रैक पर जाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया है.इसमें चार युवक लापता हो गए थे.पुलिस ने इन युवकों को रेस्क्यू किया,लेकिन इनमें से एक की जान जा चुकी थी.
इस मामले पर SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया की स्थानीय पुलिस को 26 अगस्त को एक फोन कॉल के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक इंदरहार पास ट्रैक पर चार युवक लापता थे.उन्होंने बताया की करीब 14 पुलिस जवानों की टीम 27 अगस्त को ट्रैकिंग क्षेत्र त्रियुंड की ओर रवाना की थी,जहां उन्हें 4 युवकों को रेस्क्यू किया.जिसमें से एक की जान जा चुकी थी.फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों को सकुशल धर्मशाला वापस पहुंचा दिया है,जबकि एक युवक की मृ*त देह को ही पुलिस वापस ला पाई है,जिनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है. एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री की मानें तो फिलहाल ये चारों कांगड़ा के ही लोकल बताए जा रहे हैं, बाकी जैसे ही स्थिति सामान्य होगी इन सबके बयान दर्ज होंगे और मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी.
