बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – आजादी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली से शुरू हुई, बाईक रैली गुरूवार को बिलासपुर पहुंची। बाईक रैली के बिलासपुर पहुंचने पर चेतना संस्था की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा की अगवाई में शहीद स्मारक में स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान बाईक रैली में शामिल बाईकर्स ने शहीद स्मारक बिलासपुर में शहीदों को नमन किया। बाईक रैली में शामिल समाजसेवी हरीश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश आजादी का अमृत महोत्वस मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, बाईक रैली भी एकजुटता का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में यह बाईक रैली गुजरेगी। उन्होंने कहा कि नौ सितंबर को गृह मंत्री ने दिल्ली से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली से चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, कारगिल, लेह, जिस्पा होते हुए हिमाचल पहुंची है। यह रैली देश भर के विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। 25 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में इस रैली का समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जो सपना, देश को एकजुट करने का है, उसके लिए बाईक रैली एक छोटा सा प्रयास है। इसमें एक्ससर्विसमैन, महिलाएं, युवा सहित अन्य लोग अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
आजादी के अमृतमहोत्सव पर दिल्ली से शुरू हुई बाईक रैली बिलासपुर पहुंची
Leave a comment
Leave a comment
