By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में देवी-देवताओं के नाम भूमि हस्तांतरण के मामलों में पूरी प्रक्रिया को लेकर बनी एसओपी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में देवी-देवताओं के नाम भूमि हस्तांतरण के मामलों में पूरी प्रक्रिया को लेकर बनी एसओपी
himachalNews

मंडी में देवी-देवताओं के नाम भूमि हस्तांतरण के मामलों में पूरी प्रक्रिया को लेकर बनी एसओपी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/21 at 7:12 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मंडी जिला प्रशासन ने जिले में पंजीकृत देवी-देवताओं के मूल स्थानों/मंदिरों के साथ लगती सरकारी/वन भूमि से 10-10 बिस्वा भूमि मांग के अनुरूप देवी-देवता के नाम करने के मामलों में एक सुस्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का निर्धारण करने के लिए सर्व देवता समिति मंडी के साथ बैठक की। बैठक में व्यापक विचार विमर्श के उपरांत भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों एवं मामलों में समिति की सहमति से आवेदन से स्वीकृति तक की संपूर्ण प्रक्रिया को लेकर एसओपी तय की गई। इसके अलावा बैठक में प्रशासन को अब तक प्राप्त ऐसे विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीसी अरिंदम चौधरी ने उपमंडलवार प्राप्त मामलों पर विस्तार से चर्चा की और वस्तुस्थिति का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिले में मांग के अनुरूप देवी देवताओं के मूल स्थानों/मंदिरों के साथ लगती सरकारी/वन भूमि से 10-10 बिस्वा भूमि देवी-देवता के नाम करने को लेकर एक सुस्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारण के निर्देश दिए हैं। इस संदर्भ में सर्व देवता समिति के साथ चर्चा की गई ताकि किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे। ऐसे मामलों में आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की संपूर्ण प्रक्रिया के लिए एसओपी तय की गई है। उन्होंने आग्रह किया कि भूमि के लिए आवेदन करते समय यह ध्यान में रखें कि मंदिर के साथ लगती जमीन रिक्त भूमि हो और वहां पर पहले से कोई निर्माण न हुआ हो। उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े मामलों में एफआरए स्वीकृति के केस बना कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बता दें कि मंडी शिवरात्रि को लेकर 216 देवी देवता पंजीकृत हैं। वहीं, सुंदरनगर शिवरात्रि में 65 देवी देवता पंजीकृत हैं। वहीं, प्रशासन को नए पंजीकरण के लिए भी आवेदन प्राप्त होते रहते हैं। बैठक में सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा और अन्य समिति सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। एडीएम डॉ. मदन कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान सर्व देवता समिति के प्रतिनिधियों के अलावा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Mandi DC meeting with Sarva Devta Committee
Chandrika September 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए करते हैं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी
Next Article मंडी 6 मील के पास चलती बाईक पर हुई पत्थरों की बरसात… पति पत्नी दोनों घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?