शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- प्रदेश भाजपा ने लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करने पर इसे मात्र सुर्खियों में बने रहना बताया है । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह मीडिया विक्रमादित्य सिंह अपने बयानों से कई बार पलट चुके हैं इस बात के बारे में चर्चा करना व्यर्थ है, क्योंकि विक्रमादित्य सिंह अपने बयान से बार-बार पलट देते थे यह जनता जानती है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरोधाभास से ग्रस्त है और आपसी तनाव के कारण कांग्रेस के नेता खुद अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। अनेकों बार कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस के हाई कमान के आगे अपनी पार्टी के धुखड़े रो चुकी है, कुलदीप राठौर, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा जैसे अनेकों नाम कई बार सोशल मीडिया और मीडिया में अपना दुख प्रकट कर चुके हैं। शायद इसी घुटन के कारण कांग्रेस नेता अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को भाजपा विधानसभा के बाहर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने जा रही है । उससे कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट हो जाएगा कि किस प्रकार से उन्होंने अनेकों मोर्चों पर जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जब पूरा कुनबा ही झूठ बोलता है तो वह सच कैसे बोल सकते हैं।
