सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- सड़क दु+र्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार 20 से 30 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, जिसको लेकर सांस्कृतिक दलों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए छह टीमें जिलेभर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करेगी।
बुधवार को सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान आरटीओ सोलन गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा 30 नवंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसमें किस तरह से नियमों का ध्यान रखते हुए वाहन चालक सफर कर सकते, इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। विशेष रूप से इसमें बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, गति सीमा का उल्लंघन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना, ध्वनि और वायु प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं बड़े ट्रक चालक जो वाहनों के बॉडी से बाहर अधिक ऊंचाई तक माल लेकर जाते हैं, उन्हें भी इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट भी वाहन चलाते हैं। उन्हें भी इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करें ताकि इसके माध्यम से लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घ+टना के दौरान घायलों की मदद करता है तो उसे भी किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
