अनिल कुमार, किन्नौर: जिला चुनाव के विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावनगर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से की गई। किन्नौर में चार वर्षों के बाद इस छः दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 376 लोगों की जांच की गई और 68 व्यक्तियों को विशेष दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग किन्नौर की ओर से जिला के दिंव्यागजनों को विशेष विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उदेश्य से जिला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले के तीनों मंडलों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने शिविर में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आग्रह किया हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के दिंव्याग व्यक्तियों को उनके घर-द्वार के निकट विकलांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
