By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

हमीरपुर गांवों में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए बना विशेष प्लान,जल शक्ति विभाग पूरा करेगा प्लान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/30 at 11:49 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में जल शक्ति विभाग की ओर से गांवों में सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया हैं। इस प्लान के तहत विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित करके ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जाएगा और प्लांट में टैंकरों के माध्यम से सीवरेज वेस्ट पहुंचेगा। प्लान को हमीरपुर जल शक्ति विभाग सर्कल ने स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा हैं। स्वच्छ भारत मिशन की फ़र्क्यूएल स्लज सेफ्टी मैनेजमेंट (एफएसएसएम) के तहत बनाए गए इस प्लान के सफल क्रियान्वयन के बाद इसे पूरे प्रदेश में भी लागू करने की योजना हैं।
हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग हमीरपुर सर्कल की ओर से ग्रामीण स्तर पर सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया हैं। इस प्लान के तहत विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा और इस प्लांट में लोगों के घरों से टैंकरों के माध्यम से सीवरेज बेस्ट को पहुंचा कर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस प्लान से जहां विभाग को सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा तो वही पंचायत स्तर पर लोगों के सीवरेज टैंक के भरने से होने वाली दिक्कतों से उन्हें छुटकारा मिलेगा।
विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर टैंकरों के नंबर आवंटित किए जाएंगे और सीवरेज टैंक के भरने पर टीम की ओर से उसे टैंकरों के माध्यम से साफ किया जाएगा और भरे हुए टैंकरों को ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचाकर उसको ट्रीट किया जाएगा। बता दें कि 6 महीने पूर्व ही विधानसभा क्षेत्र के तहत रंगस क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन से 1027 मामले डायरिया के सामने आए थे जिसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद सिंह सुक्खू व जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभाग को प्लान तैयार करने को कहा था जिससे पेयजल योजनाओं में आने वाले पानी में सीवरेज के  मिश्रण को रोका जा सके ।
जल शक्ति विभाग के हमीरपुर सर्कल के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देश के अनुसार विभाग की ओर से नादौन विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की फ़र्क्यूएल स्लज सेफ्टी मैनेजमेंट (एफएसएसएम) के तहत एक स्थान चिन्हित कर लोगों के घरों से सीवरेज टैंको की सफाई कर उसे ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा एफ एस एस एम के तहत प्रोजेक्ट तैयार करके शिमला भेजा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इसके तैयार होने से जहां लोगों को घर द्वार पर टैंक सफाई की सुविधा उपलब्ध होगी तो वही दूषित पानी के चलते जल जनित रोगों से बचाव होगा ।
TAGGED: hamirpur, Jal Shakti Department, sewerage problem, solve, Special plan, villages
admin June 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?