शिमला: आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ कर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एसएस जोगटा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वह आज आप को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस में शामिल होते ही एस.एस जोगटा की जुबान फिसली ओर भाजपा को प्रदेश विधानसभा में उन्होंने 60 सीटें दे डाली। जोगटा ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं जोगटा ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में 60 ओर 8 होगा। भाजपा 60 और 8 अन्य जीत कर आएंगे। जब उन्होंने यह बयान दिया उस समय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह भी वहीं मौजूद थी।
