नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन विधानसभा क्षेत्र के रामा गांव में बरसात के दौरान ढहे डंगे की लोक निर्माण विभाग सुध नहीं ले रहा है । डंगा ढहने के बाद यहां एक मकान को लगातार खतरा बना हुआ।
प्रभावित परिवार के सदस्य रामचंद्र ने बताया कि बरसात के दौरान उनके घर के पास डंगा ढह गया था जिससे उनके घर को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग ने मोके पर पहुंचकर डंगे के निर्माण के लिए एस्टीमेट तो बना दिया, मगर अभी तक डंगे का निमार्ण कार्य शुरू नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि बरसात होती है तो यहां एक तरफ जहां मकान को खतरा बना हुआ है वहीं सड़क का भी बड़ा हिस्सा धंस सकता है।
