नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर के स्टांप पेपर विक्रेताओं ने सरकार द्वारा स्टांप पेपर पर मिलने वाली कमिश्नन को घटाने का विरोध जताया है। सिरमौर जिला के सभी स्टांप विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीसी सिरमौर की मार्फत प्रदेश सरकार को भेजा है ।
स्टांप विक्रेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूर्व में उन्हें चार प्रतिशत स्टांप पेपर पर कमीशन दी जा रही थी,लेकिन अब वर्तमान में सरकार ने इसे घटाकर एक प्रतिशत किया है। जबकि स्टांप विक्रेताओं का कार्य पहले से दोगुना किया गया है । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा एजेंसी को जो टेंडर दिया गया है,स्टांप विक्रेता उसको भी तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग कर रहे हैं। स्टांप विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि जब यह स्टांप पेपर सरकारी क्षेत्र में बनाए जा रहे थे बाकायदा कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही थी उस समय 4 प्रतिशत कमीशन दी जा रही थी और अब इस कार्य को एजेंसी के हाथों में सौंपने के बाद स्टांप विक्रेताओं की कमीशन घटाना समझ से परे हैं ।
