नाहन:देवेन्द्र कुमार- प्रदेश सरकार द्वारा पहली कैबिनेट में ओपीएस लागू करने के लिए जिला सिरमौर (NPSEA)न्यू पेंशन स्कीम इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का आभार जताया। नाहन में आज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर मीडिया से रूबरू हुए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए( NPSEA) न्यू पेंशन स्कीम इम्प्लॉइज एसोसिएशन जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि ओपीएस को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पहली कैबिनेट में OPS बहाल करके प्रदेश के करीब डेढ़ लाख परिवारों को राहत दी है। ओपीएस बहाल करने के लिए एनपीएस कर्मचारी जिला सिरमौर संघ ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एवं कैबिनेट का धन्यवाद किया। इसके साथ-साथ उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने ओपीएस बहाल करने में उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।
