राहुल चावला,धर्मशाला-धर्मशाला में आयोजित हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन की दिनचर्या के तहत जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा सदन में सत्तापक्ष विपक्ष के बीच में बिताई तो वहीं शाम को सदन की समाप्ति के बाद सीधे सर्किट हाउस के लिए निकल गए.जहां लोगों से मुलाकात के बाद फिर अचानक से धर्मशाला की अंधियारी सड़कों में टहलने के लिए निकल गए.
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कांगड़ा के SP शालिनी अग्निहोत्री और डीसी हेमराज बैरवा भी मौजूद रहे.वहीं उनके स्टाफ के सदस्य भी साथ ही नज़र आए.मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस से पहले नरघोटा की ओर जाने वाले मार्ग को पकड़ा फिर वहां से वापस आकर सीधे शहीद स्मारक की ओर निकल गए और फिर वहां से वापस सर्किट हाउस की ओर आ गए.इस तरह से मुख्यमंत्री ने आज धर्मशाला में अपने दिनचर्या की थकान को भी दूर किया और यूं चलते चलते रास्ते में मिलने वाले लोगों अपने अधिकारियों और दोस्तों से भी वार्तालाप करते रहे.
