By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस.. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर CM और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस.. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर CM और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने
himachalpolitical

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस.. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर CM और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/12/18 at 11:11 PM
Share

धर्मशाला,संजु चौधरी(TSN)-धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नियम 67 के तहत विपक्ष की ओर से काम रोको प्रस्ताव की मांग की.इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा की मांग की.इस दौरान मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने सामने नजर आए.वहीं सदन के बाहर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच भी तीखा वार पलटवार देखने को मिला.अब कल मुख्यमंत्री सदन के सामने इस पूरे मुद्दे पर अपना रखेंगे.

कांग्रेस से गंदगी भाजपा में चली गई है- CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया और भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की.उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना है.चर्चा के समय नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में नहीं थे.सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा पाँच गुटों में बंटी है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की होड़ में लगी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से गंदगी भाजपा में चली गई है.मुख्यमंत्री ने बिना नाम लेते हुए कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों,तीन पूर्व निर्दलीय विधायकों और राज्यसभा सांसद पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा अनुशासित पार्टी है,लेकिन यह लोग अब भाजपा का अनुशासन बिगाड़ रहे हैं.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे तो विपक्ष के लोग सदन में बैठकर सुने- CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के केवल आरोप लगाए लेकिन उनके पास तथ्य नहीं है.मुख्यमंत्री ने कहा कि कल वह तथ्यों के साथ विपक्ष का जवाब देंगे.मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते हैं कल जब मुख्यमंत्री जवाब देंगे तो विपक्ष के लोग सदन से वॉकआउट कर देंगे.मुख्यमंत्री ने कहा वह चाहते हैं जब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार जवाब दे तो विपक्ष के लोग सदन में बैठकर सुने.

मुख्यमंत्री गुटबाजी को लेकर भाजपा को न दें सलाह

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर चर्चा के दौरान बहुत सदन में मौजूद थे.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को कार्ड फेंकने के लिए लोग सड़कों पर आ गए हैं और वह थोड़ी देर के लिए उन्हें को संबोधित करने गए थे.जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने सवाल उठाए.कांग्रेस सरकार अब तक उसके जवाब नहीं दे पाई है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस दाएं बाएं करने की कोशिश कर रही है.जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गुटबाजी को लेकर भाजपा को सलाह न दें.भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस के अंदर है 2 साल के कार्यकाल के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को मंच पर अपमानित किया गया.

पत्रकारों पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना- जयराम

इस दौरान जयराम ठाकुर ने जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर पत्रकारों पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के रात्रि भोज मेनू में जंगली मुर्गी का जिक्र है और भोजन के दौरान भी वह जंगली मुर्गी का जिक्र कर रहे हैं ऐसे में पत्रकारों पर मामला दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

TAGGED: Dharamshala vidhansabha winter session
Chandrika December 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मीडिया और पत्रकारों के खिलाफ की गई FIR को तुरंत रद्द करे सरकार -राजेंद्र राणा
Next Article धर्मशाला की अंधियारी सड़कों में टहलने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?