हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने वाले 9 बागी विधायक भाजपा की कुंडली में ग्रहों की तरह बैठे हैं और यह भाजपा के लिए भस्मासुर साबित होंगे.यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कही।प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हाल ही के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर मोहर लगाते हुए 6 में से चार सीटों पर जीत हासिल की हैं और अब प्रदेश में सरकार पूर्ण बहुमत से काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के द्वारा की जा रही बयान बाजी उनकी बौखलाहट को दर्शाती है क्योंकि उनके नेतृत्व में आज तक जितने भी चुनाव हुए उसमें भारतीय जनता पार्टी को हार का ही सामना करना पड़ा है।पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर हमीरपुर सोशल मीडिया के संयोजक भी मौजूद रहे ।
भाजपा के अंदर चल रही भारी बगावत
कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा के अंदर चल रही भारी बगावत कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं.कौशल ने कहा कि जिस तरह से बागी लोग एक पार्टी छोड़कर दूसरी में गए हैं वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. किस तरह का काम करने वालों के खिलाफ भाजपा के लोगों को भी आगे आकर पार्टी और लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करना होगा।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है फिर चाहे वह मुख्यमंत्री के खिलाफ बोले या फिर कांग्रेस के। उपचुनाव के बाद कांग्रेस का कुनबा 34 से बढ़कर 38 हो गया है.लोगों ने दिखा दिया है कि आज भी उनका विश्वास कांग्रेस में है।उन्होंने कहा कि सीपीएस के मामले को लेकर जिस ढंग से आए दिन जयराम ठाकुर बयान दे रहे हैं उसे लेकर कोर्ट को संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए यह कोर्ट आफ कांटेक्ट है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से जयराम के अपने क्षेत्र से भाजपा की लीड आधी कम होकर रह गई है.जयराम ठाकुर सिर्फ ज्ञानवीर बनकर हिमाचल की राजनीति में रह गए हैं।
