बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर शिमला में 1 फरवरी को विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के एससी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजू भी बैठक में शामिल होंगे और प्रदेश के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के प्रभारी कपिल शर्मा ने नालागढ़ में स्थित एक बैठक के दौरान मीडिया को जानकारी दी है।
नालागढ़ में कांग्रेस के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के प्रभारी कपिल शर्मा ने नालागढ़ काग्रेस के मंडल अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं साथ बैठक की। बैठक में युवा काग्रेस के मंडल अध्यक्ष गुरदीप चौधरी, कांग्रेस सेवादल के करनैल सिंह अखिल गोतम जिला सचिव यूथ कांग्रेस,पिंकी राणा रोड सेफ्टी क्लब नालागढ़,श्याम लाल विनायक व्यापार मण्डल अध्यक्ष नालागढ़ ने भाग लिया। मीडिया को जानकारी देते लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के प्रभारी कपिल शर्मा ने कहा कि पहली फरवरी को शिमला के राजीव भवन में के राजू शिमला में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत एक बैठक करेंगे ।जिसमे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अलावा सभी प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष भाग लेंगे और लोकसभा चुनावो को लेकर चर्चा करेंगे ।
