संजु चौधरी, शिमला: देव भूमि हिमाचल अपनी सुंदरता और अपनी वेशभूषा, संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। इन सबके साथ ही हिमाचल की एक ओर विशेषता हैं और वो हैं यहां पर शादी ब्याह ओर अन्य अवसरों पर खाने में परोसी जाने वाली धाम। यहां हर एक जिला में इस धाम के ज़ायका अलग और इसका स्वाद भी अलग ही होता हैं। ऐसे में हिमाचल घूमने के लिए आने वाले पर्यटक भी इस हिमाचली बोटी धाम के जायके का स्वाद ले सकें इसके लिए हिमाचल के होटलों में यह बोटी धाम अब पर्यटकों को परोसी जाएगी।
हिमाचल में टूरिज्म यानी एचपीटीडीसी के होटलों में पर्यटकों को यह हिमाचली धाम परोसी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू हो गया हैं, जिसे देखते हुए पर्यटन विकास बोर्ड ने टूरिज्म के होटल्स व रेस्तरां बोटी धाम शुरू करने का फ़ैसला लिया हैं। इसकी शुरुवात होने से प्रदेश में आने वाले पर्यटक हिमाचली थाली ओर व्यंजनों के साथ हिमाचल की प्रसिद्ध बोटी धाम का आनंद टूरिज्म के होटल्स व रेस्तरां में भी ले सकेंगे।
पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने बताया कि हिमाचल के शादी समारोह ने बोटियों की ओर निर्मित धाम अब पर्यटन विभाग के होटल्स में भी परोसी जाएगी ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे अधिक संख्या में पर्यटक प्रदेश का रुख करें यह फैंसला पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर एस बाली ने टूरिज्म विभाग की बैठक में लिया।जिसमे पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने पर भी मंथन किया गया।
आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान कर किस प्रकार से रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके इस पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी ध्येय है कि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर युवाओं को प्रदान किए जा सकें। उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों से बैठक कर पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार किया गया ओर अब प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को पारंपरिक व्यंजनो के साथ होटल में बोटी धाम में परोसी जाएगी।इससे प्रदेश में आने वाला पर्यटक भी शादी समारोह में बनने वाली धाम का आनंद रेस्तरां व होटल्स में ले सकेगा।
उन्होंने कहा की हिमाचली थाली के बाद अब पर्यटन विभाग पर्यटकों को बोटियों के हाथों से निर्मित धाम भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं इसी उद्देश्य से अब एडवेंचर स्पोर्टस को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य खेलों का आनंद ले सकेंगे।उन्होंने कहा आने वाले समय में यह प्रयास रहेगा कि पर्यटन मानचित्र पर हिमाचल के नाम अव्वल दर्जे पर आए।
