बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के सिंथेटिक ट्रेक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 10 जिलों के एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खिलाड़ी खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिला, प्रदेश का नाम चमकाएं। वही नशे से दूर रहकर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसमें सफलता मिल रही है। उधर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी रविशंकर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने भी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें।
बता दें कि जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यहां पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इन खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
