नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय अधिवेशन नाहन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा की । इस मौके पर राज्य तकनीकी कर्मचारी संघ से जुड़ी कई समस्याओं व मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । जिसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक सुर में तकनीकी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है की अन्य विभागों की तर्ज पर विद्युत कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन बहाल की जाए इसके पश्चात अधिवेशन में जिला स्तरीय कार्यकारी का भी गठन किया गया।
विद्युत विभाग की कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार क्यों
मीडिया से रूबरू हुए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कपटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आकर पुरानी पेंशन बहाल की सभी विभागों को इसका लाभ दिया जा रहा है लेकिन विद्युत विभाग की कर्मचारियों को इससे वंचित रख सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्युत विभाग के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन बहाल करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने और सालों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को पदोन्नत करने की भी मांग की है। पुणे उन्होंने कहा कि इसके अलावा विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने को लेकर भी कई बार मांग उठाई जा चुकी हैं लेकिन अभी तक समाधान नही हो पा या है । विद्युत क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर की मेंटेनेंस को लेकर भी कार्य किया जाना बेहद आवश्यक है आज भी विद्युत विभाग पुराने ढांचे पर कार्य कर रहा है जो यहां तैनात कर्मियों के लिए जोखिम पूर्ण है।
