संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपूर के ब्रजराज स्वामी मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व पर राज्यस्तरीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्यस्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मंदिर में मनाया जा रहा है। इस उत्सव का आगाज आज भव्य शोभायात्रा से किया गया। शोभायात्रा नूरपूर चौगान अटल इंडोर स्टेडियम से हुई शुरू जिसमें प्रदेश राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ,वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी व नूरपूर की जनता शमिल हुई। यह शोभायात्रा नूरपूर चौगान से नूरपूर बाजार से ब्रजराज स्वामी मंदिर तक निकाली गई।
सुबह से ही मंदिर में कान्हा जी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। लंबी लंबी कतारों में लोगों ने भगवान जी के दर्शन किए और अपने ओर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना भी की।
बता दें कि नूरपूर में ब्रजराज स्वामी मंदिर 16वी शताब्दी में राजा जगत सिंह की बनवाया गया था। यह मंदिर विश्व का एक ऐसा इकलौता मंदिर है जहां पर कृष्ण के साथ मीरा की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी पर यहां सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। पहले नूरपूर में जन्माष्टमी उत्सव जिला स्तरीय पर मनाया जाता था पर इस वर्ष वन मंत्री राकेश पठानिया के प्रयासों से इस जन्माष्टमी उत्सव को राज्यस्तरीय पर मनाया जा रहा है।
