सोलन :योगेश शर्मा – राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन जे रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला प्रशासन ने कलाकार फाइनल कर दिए हैं। इस बार पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकर मेले में धमाल मचाएंगे।
बुधवार को सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेला 23 जून को शुरू होगा। सुबह 11:00 बजे माता की पूजा होगी। इसके बाद माता अपनी बहन से मिलने के लिए निकलेंगी। पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि होंगे। शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल धमाल मचाएंगे।
दूसरे दिन कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं रात को नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ.। धनीराम शांडिल मुख्यातिथि होंगे। मेले की अंतिम दिन स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि रहेंगे।
