By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सेब सीज़न शुरू होने से पहले राज्य से पलायन की राह पर आढ़ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > सेब सीज़न शुरू होने से पहले राज्य से पलायन की राह पर आढ़ति
Uncategorized

सेब सीज़न शुरू होने से पहले राज्य से पलायन की राह पर आढ़ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/21 at 6:48 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – प्रदेश की फल मंडियों में स्टोन फ्रूट आना शुरू हो गया है । जल्द ही सेब की भी दस्तक होने वाली है ।अगले कुछ ही दिनों में कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब फल मंडियों में आना शुरू हो जाएगा । ऐसे में मंडियों के लिए भी चुनौतियां बढ़ने वाली है । प्रदेश सरकार पहले ही हिमाचल में फलों को वजन के हिसाब से बेचने का फरमान जारी कर चुकी है, मगर आढ़तियों के लिए यह फरमान टेढ़ी खीर साबित हो सकता है ।

वजन से फल बेचने के पीछे की गिनवाई चुनौतियां

शिमला के क़रीब भटाकुफ्फर मण्डी में स्थिति और चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है । यहां आढ़तियों के लिए सबसे बड़ी समस्या सेब की पेटियों के भंडारण और तोल कर बेचने में सुविधा का अभाव है । ऐसे में आढ़ती भी अब यूनवर्ल कार्टन की मांग कर रहे हैं ।इसके अलावा समस्याओं को देखते हुए बाहरी राज्यों में पलायन करने की बात भी कह रहे हैं ।

यूनिवर्सल कार्टन की उठाई मांग

राजधानी शिमला के करीब भटाकुफ्फर मंडी में काम करने वाले आढ़ती अनूप चौहान ने यूनिवर्सल कार्टन की मांग की । उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान मंडी में सेब की हजारों पेटीयों की खरीद-फरोख्त होती है, लेकिन वजन के हिसाब से सेब बेचने पर वे दिन में केवल 400 से 500 पेटियां ही बेच पाएंगे ।जिससे एक बड़ी समस्या पैदा होगी,इसलिए अनूप चौहान ने यूनिवर्सल काटन की मांग दोहराई । इसके अलावा अनूप चौहान ने भट्ठाकुफ्फर फल मंडी में पेटियां रखने के लिए जगह कम होने की भी बात कही है । बता दें कि लगभग 2 साल पहले भट्टाकुफर मंडी में भूस्खलन की वजह मालवा भर आया था, जिसे हटाने का काम अभी भी जारी है । ऐसे में मंडी में पेटियां रखने की जगह नहीं है । ऐसे में प्रदेश से आढ़ती पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं, कई आढ़तियों ने हिमाचल से बाहर दूसरे राज्यों की फल मंडियों में जगह लेनी शुरू कर दी है ।आढ़ती अनूप चौहान ने भी हरियाणा मंडी में दुकान खरीदने की बात कही है ।

TAGGED: Shimla apple season
Chandrika June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ की जोघों खंड में चल रहा बेखौफ तरीके से अवैध खनन… पंचायत प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला
Next Article राज्यस्तरीय शुलिनी मेला : पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकार तीन दिन तक मचाएंगे धमाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?