सोलन : योगेश शर्मा -कल से राज्य स्तरीय शुलिनी मेला शुरू होने जा रहा है । करीब एक वर्ष के बाद माता शुलिनी इस दौरान अपनी बहन दुर्गा से मिलने के लिए शहर में शोभायात्रा यात्रा निकालकर गंज बाज़ार सोलन में स्थित मंदिर में पहुंचेगी ।
राज्यस्तरीय शुलिनी मेले में शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शरीक होंगे । मुख्यमंत्री करीब ढाई बजे सोलन पहुंचेंगे । इस अवसर पर क़ई उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे । वहीं मेले की पहली स्टार नाईट में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल आएंगे ।
