संजु चौधरी, शिमला:शिमला में दो टैक्सी यूनियन के बीच उपजा विवा+द हल होने का नाम नहीं ले रहा हैं। सिरमौर की चूड़ेश्वर टैक्सी यूनियन के बाद गुरुवार को देव भूमि टैक्सी यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में टैक्सी कारोबारी धरने में शामिल हुए।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह इस मामले को बेवजह क्षेत्रवाद का मुद्दा बनाया जा रहा हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि यहां पर गैरकानूनी तरीके से गाइड काम कर रहे हैं। उन्हें प्रशासन टोकन नंबर दे और नाहन में रिजिस्टर टैक्सी गाडियां शिमला में चल रही है जो गलत हैं। गाइड शिमला में पर्यटकों की गाड़ियों के पीछे दौड़ते हैं जिससे पर्यटकों में भी भय का माहौल पैदा होता हैं। साथ ही सड़क पर जगह- जगह गाडियां रोकी जाती है जिससे जाम की स्थिति बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रवाद को लेकर कोई भी बात नहीं की हैं। शिमला में सभी को काम करने का हक हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही हैं। इन दिनों भाजपा के पास कोई काम नहीं हैं और वह हर मामले में राजनीति करने का प्रयास कर रही है और माहौल खराब किया जा रहा हैं।
वहीं सिरमौर से संबंध रखने वाले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मामले को भाजपा के नेता क्षेत्रवाद बनाने की कोशिश कर रहे हैं ,जबकि मामला दो टैक्सी यूनियन के बीच का हैं जिसको सुलझा लिया गया हैं। भाजपा मामले का राजनीतिक करण कर रही है जो कि ठीक नहीं हैं।
