नाहन : देवेन्द्र कुमार- यूको आरसीटी प्रशिक्षकों के कौशल को निखारने के लिए सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य के 10 जिलों के प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
यूको आरसेटी की राज्य नियंत्रक डॉ अंबिका साहू ने बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में यूको आरसेटी युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाता है और प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों के लिए हर 2 वर्षो बाद यूको आरसीटी के द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रशिक्षकों की ऑनलाइन परीक्षा के अलावा लिखित परीक्षा भी ली जाती है ताकि प्रशिक्षकों के कौशल को और निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश से 62 प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों की कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन परीक्षा ली गई जिसके बाद विशेषज्ञों द्वारा उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ट्रेनिंग दी जा रही है।
डॉ अंबिका साहू ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रेजेंटेशन भी होगी। शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे जो कि प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होंगे।
