नाहन/देवेन्द्र कुमार: पांवटा साहिब में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ शतरंज की एक चाल खेल कर किया। शतरंज संघ की अध्यक्षा शैलजा ठाकुर ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के शतरंज खिलाड़ियों ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
प्रथम चार स्थान अर्जित करने वाली महिलाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के तहत पेयरिंग करवाई गई और चैस क्लॉक के प्रयोग किया गया। चीफ आर्बिटर की भूमिका अमित शर्मा ने और आर्बिटर की भूमिका अनूप शर्मा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आशीष ठाकुर उपस्थित रहे।
